पूर्णिया में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, 18 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ, पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलोरी में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने रात में मेला देखने गई बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ लिया और पास के डिपो की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया है।

बच्ची के पिता ने बताया कि रात में बच्ची घर के बगल में ही लगे मेले में गई थी। परिवार को इस बात की जानकारी थी कि बच्ची आसपास ही है। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक बच्ची को गोद में उठाकर अपने साथ ले गया। पिता के अनुसार, युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर पास के डिपो की तरफ ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।कुछ समय बाद बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग घबराकर उस दिशा में दौड़े। बच्ची के पिता का आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर लोगों ने आरोपी युवक को बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने युवक को घेर लिया और उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

 

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी। वहीं बच्ची को तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा गया। परिजनों के अनुसार, बच्ची की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी। पुलिस की ओर से उपलब्ध साक्ष्यों को सुरक्षित करने और उनकी वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है। फॉरेंसिक टीम घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि मामले की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके मामले में सदर-1 एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

घटना के बाद बेलोरी और आसपास के इलाके में लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी छोटी बच्ची के साथ इस तरह की घटना बेहद गंभीर है। लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।वहीं बच्ची के परिजनों ने भी पुलिस और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि बच्ची अभी इतनी छोटी है कि वह घटना की गंभीरता को भी समझने की स्थिति में नहीं है। घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है और परिवार चाहता है कि मामले में कानून के अनुसार दोषी को कड़ी सजा मिले।

 

 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और घटनास्थल से कौन-कौन से साक्ष्य मिलते हैं। फॉरेंसिक जांच के साथ पुलिस अन्य उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयान के आधार पर मामले को आगे बढ़ा रही है।फिलहाल बच्ची का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामले में फॉरेंसिक जांच जारी है और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें