मछली की आड़ में शराब की तस्करी! टाटा 407 के गुप्त तहखाने से निकली 419 लीटर विदेशी शराब, SDPO-2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, वैशाली का तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

धर्मेंद कु लाठ पूर्णिया

पूर्णिया कसबा शराब  तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ऐसा शातिर तरीका अपनाया कि पहली नजर में किसी को शक होना भी मुश्किल था। टाटा 407 के ऊपर थर्माकोल के बक्सों में बर्फ के साथ मछलियां रखी गई थीं, लेकिन असली खेल वाहन के डाले के नीचे बने गुप्त तहखाने में चल रहा था। मछली की आड़ में विदेशी शराब की बड़ी खेप ठिकाने लगाने की तैयारी थी। हालांकि, पूर्णिया पुलिस की सतर्कता और SDPO-2 डॉ. गौरव कुमार की रणनीति के सामने तस्करों की चालाकी धरी की धरी रह गई। कसबा पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान गुप्त तहखाने से 419 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है

 

गुप्त सूचना पर आधी रात को बिछाया गया जाल

आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के दिशा-निर्देश पर जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 31 अक्टूबर की अहले सुबह करीब 2:30 बजे कसबा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सफेद और लाल रंग की टाटा 407 गाड़ी में विदेशी शराब की खेप लेकर जीरोमाइल से कसबा होते हुए मुरलीगंज, मधेपुरा की ओर ले जाई जा रही है।

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। कसबा पुलिस ने काठ पुल चौक पर घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी। करीब 3:10 बजे जैसे ही संदिग्ध टाटा 407 वहां पहुंची, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। वाहन रुकते ही पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू की।

 

मछली के बक्सों ने छिपाया था शराब का राज

वाहन चालक ने अपनी पहचान रमेश कुमार (20 वर्ष), पिता लक्ष्मण राय, निवासी महुआ वार्ड नंबर-07, थाना महुआ, जिला वैशाली के रूप में बताई। उसने पुलिस को बताया कि गाड़ी में थर्माकोल के बक्सों में बर्फ के साथ मछली रखी है, जिसे लेकर वह अररिया जा रहा है।

लेकिन पुलिस को संदेह हुआ और गहन पूछताछ में चालक ने वाहन के डाले के नीचे तहखाना बने होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद जब पुलिस ने गुप्त तहखाने की तलाशी ली तो मछली की आड़ में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। गिनती और जांच के बाद कुल 419 लीटर विदेशी शराब होने की पुष्टि हुई।

वाहन, मोबाइल जब्त; तस्करी नेटवर्क की तलाश तेज

पुलिस ने मौके से शराब की पूरी खेप, तस्करी में इस्तेमाल सफेद और लाल रंग की टाटा 407 (रजिस्ट्रेशन नंबर WB51A-9251) तथा एक नोकिया कीपैड मोबाइल फोन जब्त किया। बरामदगी की विधिवत वीडियोग्राफी भी कराई गई और आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। शराब कहां से लाई गई थी, किसके निर्देश पर भेजी जा रही थी और इसकी आपूर्ति कहां होनी थी, इन सभी बिंदुओं पर बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

इस संबंध में कसबा थाना कांड संख्या 463/26, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

SDPO-2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल

इस सफल कार्रवाई में कसबा थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक ज्ञान रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक प्रिंस कुमार, शैलेश कुमार, अजीत चौधरी, महिला सिपाही अदिति सिन्हा तथा बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवान राजू मरांडी और रामाश्रय मेहता शामिल रहे।

एक नजर में बड़ी कार्रवाई

  • 419 लीटर विदेशी शराब बरामद।
  • शराब तस्करी में इस्तेमाल टाटा 407 जब्त।
  • एक नोकिया कीपैड मोबाइल बरामद।
  • वैशाली जिले का 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार।
  • तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी।

मछली के बक्सों में छिपी शराब की खेप ने एक बार फिर तस्करों के नए-नए हथकंडों को उजागर कर दिया है। लेकिन कसबा पुलिस की मुस्तैदी ने तस्करी की इस कोशिश को नाकाम कर दिया। अब सबसे बड़ा सवाल है कि इस गुप्त तहखाने वाली गाड़ी के पीछे शराब तस्करी का कितना बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था? पुलिस की आगे की जांच में कई अहम खुलासे होने की संभावना है

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

पूर्णिया में 4.89 करोड़ रुपये की कथित कारोबारी धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार; अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस सदर एसडीपीओ प्रथम अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता कर दी गिरफ्तारी की जानकारी, पान मसाला, रजनीगंधा और तुलसी जर्दा की सप्लाई के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पूर्णिया में 4.89 करोड़ रुपये की कथित कारोबारी धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार; अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस सदर एसडीपीओ प्रथम अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता कर दी गिरफ्तारी की जानकारी, पान मसाला, रजनीगंधा और तुलसी जर्दा की सप्लाई के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप

मिट्टी को आकार देकर सपनों में भर रहीं रंग, पूर्णिया की बेटी पूजा कुमारी बनीं पिता का मजबूत सहारा पिता से सीखी मूर्तिकला, अब मां दुर्गा से लेकर मां सरस्वती तक की प्रतिमाएं गढ़कर परिवार की जिम्मेदारी में निभा रहीं अहम भूमिका

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें