पूर्णिया पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लाख की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो
पूर्णिया पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए अंतरराज्यीय स्मैक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 512 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये है।

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अररिया की ओर से कटिहार ले जाने के लिए स्मैक की बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन कर कटिहार–पूर्णिया मुख्य मार्ग पर बिलोरी के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।

इसी दौरान एक सफेद रंग की टाटा नेक्सॉन कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन सवार भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

वाहन की तलाशी में 512 ग्राम स्मैक, 4 हजार नेपाली मुद्रा और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि यह खेप अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा स्मैक की आपूर्ति किन-किन जिलों में की जा रही थी।पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें