कोसी पुल आंदोलन ने पकड़ा जोर, पटना सचिवालय तक पहुंची गूंज बमबम साह ने सचिवालय में सौंपा ज्ञापन

SHARE:

कसबा (पूर्णिया)। मदारघाट दरगाह के समीप कोसी नदी पर पुल निर्माण की मांग अब केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इसकी गूंज सीधे पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंच गई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बमबम साह शुक्रवार को सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एक जोरदार ज्ञापन सौंपा, जिससे यह मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।

इससे पहले 3 अगस्त को मदारघाट कोसी किनारे बमबम साह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना देकर माहौल पहले ही गरमा दिया था। उस दौरान जिला प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि यदि तीन महीने के भीतर पुल निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई तो 8 दिसंबर से बड़े जन आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

पटना सचिवालय पहुंचते ही मामला और तेज हो गया, जहां आवेदन को सहयोग पोर्टल पर पंजीयन संख्या REF697002 के तहत दर्ज कर लिया गया। बमबम साह को इसकी आधिकारिक रसीद भी प्रदान की गई, जिससे इस मांग को प्रशासनिक प्रक्रिया में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया।

सचिवालय की ओर से आश्वासन दिया गया है कि संबंधित फाइल को आगे बढ़ाया जाएगा और तकनीकी एवं प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मदारघाट पर कोसी नदी पर स्थायी पुल का निर्माण हो जाता है तो आवागमन की स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें