कसबा के बमबम साह पर भाजपा का बड़ा भरोसा, किशनगंज-कटिहार की मिली कमान वाणिज्य प्रकोष्ठ में मिली अहम जिम्मेदारी, गांव-गांव संगठन विस्तार और व्यापारियों को जोड़ने का लक्ष्य

SHARE:

कसबा (पूर्णिया)। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले और लगातार जनसमस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाले बमबम साह को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ ने उन्हें किशनगंज और कटिहार जिले का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया है।
पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के स्व. कैलाश मिश्रा सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बमबम साह को यह जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. प्रो. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने की।
जनसमस्याओं को लेकर लगातार रहे सक्रिय
बमबम साह सामाजिक कार्यों के साथ अपने क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहे हैं। वे जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन और सरकार तक संवैधानिक एवं सहज प्रक्रिया के माध्यम से लोगों की बात पहुंचाते रहे हैं।
इसी सक्रियता के बीच अब भाजपा ने उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर किशनगंज और कटिहार जैसे दो जिलों का क्षेत्रीय प्रभारी बनाया है।
गांव-गांव संगठन मजबूत करने का लक्ष्य
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बमबम साह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि किशनगंज और कटिहार के गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करना, अधिक से अधिक व्यापारियों और व्यवसायियों को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ से जोड़ना तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।बमबम साह ने कहा कि छोटे-बड़े व्यापारियों के हक और अधिकार से जुड़े मुद्दों को पार्टी के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
प्रदेश इकाई ने जताई खुशी
बमबम साह की नियुक्ति के बाद भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ की प्रदेश इकाई में खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनकी सक्रियता से दोनों जिलों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और व्यापारी वर्ग की भागीदारी बढ़ेगी।वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बमबम साह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें