सामुदायिक पुलिसिंग के तहत मदरसा कलीमिया में जनसंवाद, एसडीपीओ 2 डॉ. गौरव कुमार ने छात्रों को किया जागरूक

SHARE:

कसबा, पूर्णिया। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कसबा स्थित मदरसा कलीमिया में जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) डॉ. गौरव कुमार ने किया।
कार्यक्रम के दौरान डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने छात्रों से सीधे संवाद कर साइबर क्राइम, आत्मरक्षा, पुलिस और कानून से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी तरह की परेशानी या समस्या होने पर वे बिना किसी डर के पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने छात्रों से कहा कि किसी भी घटना या परेशानी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

डीएसपी ने बच्चों से कहा कि यदि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत होती है तो वे सीधे उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य लोगों के बीच सुरक्षा की भावना और विश्वास को मजबूत करना है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से बच्चों में पुलिस के प्रति आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बढ़ेगी।
इस अवसर पर कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन, अपर थाना अध्यक्ष प्रिंस कुमार सहित मदरसा के प्राचार्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जनसंवाद से बच्चों और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित होंगे। उन्होंने डीएसपी डॉ. गौरव कुमार की पहल की सराहना करते हुए कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बच्चों के आत्मविकास और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कहा कि मदरसा की लाइब्रेरी के लिए वे अपने निजी फंड से बच्चों के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि पुस्तकें बच्चों के ज्ञान और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को आत्मरक्षा, कानून, साइबर अपराध से बचाव और पुलिस की सहायता लेने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस पदाधिकारी ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जनसंवाद कार्यक्रम से मदरसा के छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और पुलिस के बीच विश्वास की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

मिल्की मुसहरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 546 लीटर विदेशी शराब जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार एसडीपीओ-1 अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा, ब्रेजा कार, पिकअप और बुलेट बाइक समेत दो मोबाइल जब्त

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें