महादलित टोले में पहुंचीं लेसी सिंह, बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व का दिया संदेश

SHARE:

धर्मेन्द्र कु लाठ पूर्णिया

पूर्णिया बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंत्री लेसी सिंह कृत्यानंद नगर प्रखंड के सहरा महादलित टोला में पहुंचकर वहां मौजूद बच्चों और महिलाओं से बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और शिक्षा के महत्व को समझने की अपील की।

 

वीडियो में मंत्री बच्चों और महिलाओं से बातचीत करते हुए सवाल करती नजर आती हैं कि बच्चों को स्कूल क्यों नहीं भेजते हैं। इसके बाद वह शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करती हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है।इस संबंध में भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि वह एक दिन पहले सहरा के महादलित टोले में गई थीं। वहां उन्होंने देखा कि कई बच्चे और महिलाएं मौजूद थीं, लेकिन कुछ बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। मंत्री ने बताया कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए समझाया।

 

लेसी सिंह ने कहा- बच्चों को स्कूल भेजना अभिभावकों की जिम्मेदारी

मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि अभिभावकों और समाज के लोगों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं और बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था भी है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहें।

 

जनप्रतिनिधि के तौर पर लोगों को जागरूक करना भी जिम्मेदारी

लेसी सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वे लोगों के बीच जाकर उन्हें शिक्षा समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है और समाज के विकास में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में भी शिक्षा को बढ़ावा देने और बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। सरकार की ओर से बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने और शिक्षा के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए गए हैं।सहरा महादलित टोले में मंत्री के पहुंचने के दौरान बच्चों और महिलाओं से बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में मंत्री का फोकस बच्चों को स्कूल भेजने और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर नजर आ रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें