विकास कार्यों के निरीक्षण को जलालगढ़ और कसबा पहुंचे जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अधूरे कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

SHARE:

धर्मेंद्र कु लाठ पूर्णियाँ

पूर्णिया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों के धरातलीय क्रियान्वयन की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने जलालगढ़ और कसबा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में संचालित कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने जलालगढ़ प्रखंड के हांसी बेगमपुर पंचायत सरकार भवन, पंचायत सरकार भवन जलालगढ़ तथा ग्राम पंचायत एकाम्बा का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कसबा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन घुड़दौड़ का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य, उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति को देखा गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी से निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। भवनों में उपलब्ध सुविधाओं और कार्यों की स्थिति का भी भौतिक सत्यापन किया गया। जहां कार्य अधूरे या अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, वहां संबंधित अधिकारियों और एजेंसी को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों में जो भी त्रुटियां अथवा कमियां हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने संबंधित कर्मियों को कार्यों की नियमित निगरानी करने और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही निर्धारित समय सीमा के अंदर लंबित कार्यों को पूरा कर योजनाओं का अपेक्षित लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।ईजिलाधिकारी के निर्देश पर किए जा रहे इस तरह के स्थलीय निरीक्षण का उद्देश्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेना और मौके पर सामने आने वाली कमियों को दूर कराना है। प्रशासन की ओर से अधिकारियों को योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और कार्यों को समय पर पूरा कराने को लेकर लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, तकनीकी सहायता कर्मी, कार्यपालक सहायक एवं अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन और लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने का आश्वासन दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें