ब्राह्मणों के हक और अधिकार के लिए लोकमंच संगठन का गठन, पूर्णिया में जिला संयोजक नियुक्त

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया। ब्राह्मण समाज के हक, अधिकार और सामाजिक हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से लोकमंच संगठन की स्थापना की गई है। संगठन के संस्थापक आशीष कुमार बब्बू ने प्रेसवार्ता कर संगठन के उद्देश्य और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकमंच पूरी तरह गैर-राजनीतिक संगठन है और इसका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध करना नहीं, बल्कि समाज के हित से जुड़े मुद्दों को उठाना है।प्रेसवार्ता में आशीष कुमार बब्बू ने कहा कि उनके पूर्वजों ने बहुजन समाज के साथ मिलकर काम किया है और ब्राह्मण समाज ने समय-समय पर अपने स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हर चुनाव में अलग-अलग राजनीतिक दलों को अपना समर्थन दिया, लेकिन इसके बावजूद समाज के कई वर्गों की समस्याएं और अपेक्षाएं पीछे छूट गईं।

 

अब अपने हक के लिए संगठित होने का समय

आशीष कुमार बब्बू ने कहा कि अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर संगठित हो तथा अपनी आवाज लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ उठाए। उन्होंने कहा कि लोकमंच का प्रयास समाज के लोगों को एक मंच पर लाना और उनके हित से जुड़े मुद्दों को उचित स्तर तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए तीन जिलों में बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। संगठन के संचालन के लिए कुल 21 सदस्यीय टीम बनाई गई है, जिसमें एक संयोजक और चार सह-संयोजक शामिल हैं।

 

राहुल झा बने पूर्णिया जिला संयोजक

संगठनात्मक विस्तार के तहत राहुल झा को लोकमंच का पूर्णिया जिला संयोजक बनाया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राहुल झा के नेतृत्व में पूर्णिया जिले में संगठन को मजबूत किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को लोकमंच से जोड़ा जाएगा।

संस्थापक आशीष कुमार बब्बू ने कहा कि लोकमंच सामाजिक स्तर पर काम करेगा और समाज के लोगों की समस्याओं को सामने लाने के साथ उनके समाधान की दिशा में प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता, एकजुटता और अधिकारों के प्रति सजगता बढ़ाना है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें