बमबम साह की मांग पर कसबा में हर महीने लगेगा महिला आयोग का जनता दरबार, अध्यक्षा अप्सरा रानी ने की घोषणा

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो

कसबा (पूर्णिया)। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती अप्सरा रानी का कसबा आगमन पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बमबम साह एवं जदयू महिला नगर अध्यक्ष शिल्पी सुमन ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।सम्मान समारोह के दौरान बमबम साह ने कहा कि कसबा की बेटी का बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बनना पूरे कसबा, वैश्य समाज एवं जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने स्थानीय भाषा में आग्रह करते हुए कहा कि यदि महिला आयोग का जनता दरबार प्रत्येक माह एक दिन कसबा में आयोजित हो, तो महिलाओं एवं आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पटना नहीं जाना पड़ेगा।बमबम साह की इस मांग को उचित बताते हुए बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती अप्सरा रानी ने घोषणा की कि अगस्त माह से प्रत्येक महीने के चौथे रविवार को कसबा में महिला आयोग का प्रशासनिक जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही न्याय एवं सहायता मिल सकेगी।
अध्यक्षा ने बमबम साह द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण की प्रशंसा की। वहीं बमबम साह ने कहा कि कसबा में महिला आयोग का मासिक जनता दरबार शुरू होने से पूरे सीमांचल प्रमंडल की महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी और यह क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय एकम्बा की सहायक शिक्षिका स्मिता कुमारी, प्रियंका रानी, विशाखा मंगलम, विश्वलता मंगलम, पूनम देवी, प्रिंस शर्मा, शंकर साह, दीपक साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं अध्यक्षा के पिता अशोक पोद्दार एवं उनके पति डॉ. आर.के. मिश्रा ने बमबम साह, शिल्पी सुमन एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें