एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार का एक्शन प्लान: NH-27 पर तीन चेक पोस्ट, 24 घंटे मुस्तैद रहेगी पुलिस

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो

कसबा (पूर्णिया)। अपराध, तस्करी और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पूर्णिया पुलिस ने बड़ी पहल करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर तीन नए स्थायी चेक पोस्ट स्थापित किए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कसबा के काठ पुल चौक, मदरसा चौक तथा जलालगढ़ के वैसा मोड़ पर बने इन चेक पोस्टों का उद्घाटन सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2(एसडीपीओ) डॉ. गौरव कुमार ने किया।उद्घाटन के बाद एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि तीनों चेक पोस्टों पर पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। यहां वाहनों की नियमित जांच, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की पहचान और अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि चेक पोस्टों का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना भी है।
उन्होंने बताया कि काठ पुल चौक स्थित चेक पोस्ट से सब्दलपुर स्टेट हाईवे और कसबा बॉर्डर की निगरानी होगी, जिससे अपराधियों के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश पर प्रभावी रोक लगेगी। वहीं मदरसा चौक चेक पोस्ट से कलावे, दोगच्छी सहित अन्य संपर्क मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जाएगी। इसके अलावा जलालगढ़ के वैसा मोड़ पर भी नया चेक पोस्ट स्थापित कर पुलिस निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
एसडीपीओ ने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नियमित मॉक ड्रिल कराई जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, ताकि चेक पोस्ट और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बना रहे।
उद्घाटन के दौरान डॉ. गौरव कुमार ने तैनात पुलिसकर्मियों को वाहनों को सुरक्षित ढंग से रोकने, प्रभावी वाहन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा कानूनसम्मत कार्रवाई की विस्तृत ट्रेनिंग भी दी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह बाद तीनों चेक पोस्टों के संचालन की समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
इस मौके पर कसबा थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, पुलिस पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित कसबा थाना एवं कलावे थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें