गढ़बनैली का सरस्वती विद्यानिकेतन विद्यालय बना मॉडल स्कूल, समारोहपूर्वक हुआ शुभारंभ

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो
कसबा (पूर्णिया)। कसबा प्रखंड के गढ़बनैली स्थित सरस्वती विद्यानिकेतन आदर्श विद्यालय-सह-कलानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को मॉडल स्कूल के रूप में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षण व्यवस्था को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। समारोह में दाता सदस्य विभूति नाथ मिश्र, डीसीएलआर प्रीति कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उदय कुमार राही सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद नुरूल होदा एवं विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का शॉल, पुष्पमाला एवं पौधा भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने बिहार के मुख्यमंत्री के ऑनलाइन लाइव संबोधन को भी सामूहिक रूप से सुना और राज्यस्तरीय कार्यक्रम से डिजिटल माध्यम से जुड़े। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय के मॉडल स्कूल के रूप में शुभारंभ होने पर स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें