पूर्णिया में 246 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बाजार मूल्य करीब 1.22 करोड़ रुपये

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के दिशा-निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अभियान चलाकर स्मैक, गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पूर्णिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 246 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग मंडी गेट नंबर-2 के समीप वाहन चेकिंग के दौरान की। पुलिस टीम ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से चार तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

मामले की जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 अभिनव पराशर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गुलाबबाग मंडी गेट नंबर-2 के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल 246 किलो गांजा बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, बरामद गांजा की बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

 

फारबिसगंज से कुर्सेला ले जाई जा रही थी गांजा की खेप

एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजा की यह खेप अररिया जिले के फारबिसगंज से कटिहार जिले के कुर्सेला ले जाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस व्यक्ति या गिरोह तक पहुंचाया जाना था।गिरफ्तार तस्करों की पहचान सोनू कुमार, अनंत कुमार, मोहम्मद खुर्शीद और अवधेश मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और जिले में मादक पदार्थों की सप्लाई का नेटवर्क किस तरह संचालित किया जा रहा था।

एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई से जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे के कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पूर्णिया में 4.89 करोड़ रुपये की कथित कारोबारी धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार; अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस सदर एसडीपीओ प्रथम अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता कर दी गिरफ्तारी की जानकारी, पान मसाला, रजनीगंधा और तुलसी जर्दा की सप्लाई के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें