पूर्णिया में टोटो लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार चोरी का टोटो बरामद, सामान खोलकर बेचने की तैयारी में थे बदमाश

SHARE:

धर्मेन्द्र कु लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया। के हाट थाना क्षेत्र में हुए टोटो चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का टोटो बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी टोटो के सामान को खोलकर अलग-अलग करने और उसे बेचने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया।

 

पूरे मामले की जानकारी सदर एसडीपीओ वन अभिनव पाराशर ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि टोटो चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी दल का गठन किया गया था। गठित टीम ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को टोटो चोरी के संबंध में थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए टोटो की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर छापेमारी की गई।

 

टोटो का सामान खोलकर बेचने की थी तैयारी

एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों को टोटो के सामान को खोलकर अलग करने की तैयारी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने चोरी के टोटो को बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेलौरी कोइरी टोला निवासी बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र किशोर कुमार तथा सहायक खजांची थाना क्षेत्र के माधोपाड़ा निवासी असगर के पुत्र फिरोज आलम के रूप में हुई है।

 

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि टोटो चोरी की इस घटना में दोनों आरोपियों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।एसडीपीओ ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। टोटो चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई कर चोरी का वाहन बरामद करने के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पूर्णिया में 4.89 करोड़ रुपये की कथित कारोबारी धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार; अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस सदर एसडीपीओ प्रथम अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता कर दी गिरफ्तारी की जानकारी, पान मसाला, रजनीगंधा और तुलसी जर्दा की सप्लाई के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें