पूर्णिया में ट्रक से 1074 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के दिशा-निर्देश पर जिले में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुलाबबाग शीशाबाड़ी के समीप एक ट्रक से 1074 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान ट्रक से 17,820 लीटर हाइड्रेशन एप्पल ड्रिंक भी जब्त किया गया है।

 

मामले की जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब तस्करी से जुड़े इस मामले के उद्भेदन और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने सूचना एवं जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुलाबबाग शीशाबाड़ी के समीप ट्रक को पकड़ा और उसकी तलाशी ली।

 

तलाशी के दौरान ट्रक से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में एक ट्रक चालक और दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। तीनों आरोपी समस्तीपुर जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

असम से समस्तीपुर ले जाई जा रही थी शराब

एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विदेशी शराब की खेप असम से समस्तीपुर ले जाई जा रही थी। तस्करों द्वारा शराब को ट्रक के माध्यम से दूसरे स्थान पर पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने रास्ते में ही कार्रवाई करते हुए शराब की खेप को जब्त कर लिया।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप असम में कहां से लोड की गई थी और इसे समस्तीपुर में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।

विशेष टीम ने की कार्रवाई

एसडीपीओ ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम की कार्रवाई के बाद शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के साथ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।पूर्णिया पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में शराब की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें