पूर्णिया में शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 924 लीटर विदेशी शराब बरामद; एक गिरफ्तार

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पूर्णिया पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर बनमनखी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 924 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

गुप्त सूचना पर एसएसपी के निर्देश से हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त की शाम बनमनखी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली थी कि निपनियां गांव में शराब तस्करों द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप लाई गई है। शराब को अवैध रूप से खरीद-बिक्री के लिए रखने की सूचना मिलते ही इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई।
इसके बाद एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना के आधार पर तत्काल निपनियां गांव में छापेमारी की।
924 लीटर विदेशी शराब बरामद
पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से कुल 924 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।शराब की इस बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दिनेश यादव, पिता कमलेश्वरी यादव, निवासी निपनियां, थाना बड़हरा, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया है।अन्य तस्करों की तलाश जारी पुलिस की पूछताछ में शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।पुलिस के अनुसार, मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।मामला दर्ज, आरोपी भेजा जाएगा न्यायिक हिरासत में इस संबंध में बनमनखी थाना कांड संख्या 254/26, दिनांक 26 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
एसएसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई
पूर्णिया पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।छापेमारी टीम में एसडीपीओ बनमनखी शैलेश प्रीतम, बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक ऋषि कुमार, अंजु कुमारी, मनन कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक प्रेमरंजन तिवारी, संजीव कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें