एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन की सख्ती से नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट, 406 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ पूर्णिमा ब्यूरो
पूर्णिया। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर पूर्णिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 406 ग्राम स्मैक, एक पल्सर मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 95 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में स्मैक तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की बात सामने आई है।गुप्त सूचना पर एसएसपी ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस वार्ता में बताया कि 26 अगस्त को सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शीशाबाड़ी मवेशी हाट के पास लाल-काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से कुछ युवक स्मैक की खेप लेकर पहुंचने वाले हैं।सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 श्री अभिनव परासर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जीरोमाइल से शीशाबाड़ी जाने वाली मुख्य सड़क पर रानीबाड़ी चौक के पास वाहन जांच शुरू की।

पुलिस को देखकर भागने लगे युवक
करीब रात आठ बजे मे-फेयर की ओर से लाल-काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को वाहन जांच करते देखकर तीनों ने मोटरसाइकिल घुमाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान निशाल कुमार के पास से 206 ग्राम, सुभान शेख के पास से 100 ग्राम और सन्नी कुमार के पास से 100 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इस तरह कुल 406 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से तीन मोबाइल फोन भी मिले।

दालकोला चेकपोस्ट से पूर्णिया तक नेटवर्क की जांच
एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में स्मैक तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, मालदा के कलियाचक से स्मैक लाकर दालकोला चेकपोस्ट के रास्ते पूर्णिया में प्रवेश कराने की बात पूछताछ में सामने आई है।पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पूछताछ में सामने आए अन्य लोगों और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

एक गृहरक्षक की भूमिका भी जांच के घेरे में
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान एक गृहरक्षक के पास से 55 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस इस रकम के स्रोत और स्मैक तस्करी के नेटवर्क से इसके संभावित संबंध की जांच कर रही है।पूछताछ में आरोपियों द्वारा दालकोला चेकपोस्ट के रास्ते स्मैक की खेप पार कराने से संबंधित गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर विस्तृत जांच की जा रही है।

तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में निशाल कुमार (20 वर्ष) और सन्नी कुमार (19 वर्ष) दोनों रामबाग ड्राइवर टोला, वार्ड नंबर-30, सदर थाना क्षेत्र, पूर्णिया के निवासी हैं। वहीं तीसरा आरोपी सुभान शेख (20 वर्ष) मालदा जिले के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।पुलिस ने इनके पास से 406 ग्राम स्मैक, एक पल्सर मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 95 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।मामले में सदर थाना कांड संख्या 418/26, दिनांक 26 अगस्त 2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c), 21(c) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है।
एसएसपी ने साफ किया—नशे के कारोबार पर जारी रहेगा प्रहार
प्रेस वार्ता में एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि पूर्णिया जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य केवल छोटे तस्करों तक कार्रवाई सीमित रखना नहीं, बल्कि नशे की सप्लाई चेन और इसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क तक पहुंचना है।उन्होंने कहा कि गुप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
छापेमारी टीम में एसडीपीओ सदर-1 श्री अभिनव परासर, सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार, पुलिस पदाधिकारी शशि भगत सहित संबंधित थाना पुलिस, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई को पूर्णिया में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें