पूर्णिया में महिला T20 क्रिकेट का दिखेगा रोमांच, DSA ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी; दूधिया रोशनी में होंगे मुकाबले

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। शहर के DSA ग्राउंड को क्रिकेट के इस बड़े आयोजन के लिए तैयार किया जा रहा है। टूर्नामेंट में कुल 8 महिला क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने के लिए दर्शकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।

टूर्नामेंट को लेकर DSA ग्राउंड परिसर में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मैदान में टर्फ विकेट तैयार किया जा रहा है, जिस पर महिला खिलाड़ी T20 मुकाबले खेलेंगी। वहीं दर्शकों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा तैयार की जा रही है। पूरे ग्राउंड परिसर को बांस-बल्ले से घेरा जा रहा है और रंग-रोगन का काम भी तेजी से चल रहा है।

दूधिया रोशनी में होंगे मुकाबले

इस महिला T20 टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह होगी कि मुकाबले दूधिया रोशनी यानी फ्लड लाइट में भी आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए DSA ग्राउंड में फ्लड लाइट की व्यवस्था की जा रही है। शाम के समय रोशनी में महिला खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति के सदस्य के मुताबिक टूर्नामेंट के दौरान हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। मैचों को लेकर मैदान से लेकर खिलाड़ियों की सुविधाओं तक की तैयारियां लगातार की जा रही हैं।

मैच का होगा सीधा प्रसारण

महिला क्रिकेट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए टूर्नामेंट के मुकाबलों का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इससे मैदान में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ घर बैठे खेल प्रेमी भी महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देख सकेंगे।

खिलाड़ियों के रहने-खाने की विशेष व्यवस्था

टूर्नामेंट में शामिल होने वाली महिला क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों के लिए भी आयोजन समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के रहने, खाने और पीने की व्यवस्था विद्या विहार स्कूल में की गई है।

 

आयोजन को लेकर DSA ग्राउंड में जिस तरह से तैयारियां चल रही हैं, उससे आने वाले दिनों में पूर्णिया में महिला क्रिकेट का एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा। टर्फ विकेट, दर्शक दीर्घा और फ्लड लाइट से सुसज्जित मैदान में महिला क्रिकेटरों के बीच T20 मुकाबले खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं।

पूर्णिया में पहली गेंद से लेकर आखिरी रन तक महिला क्रिकेट के इस रोमांचक आयोजन पर सभी की नजरें टिकी हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें