तिरंगे के रंग में रंगा पूर्णिया, जिला स्कूल से शहीद स्मारक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ ब्यूरो पूर्णिया

पूर्णिया। आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूर्णिया में बुधवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिला स्कूल मैदान से टाउन हॉल स्थित शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।तिरंगा यात्रा में जिले के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, जीविका दीदियां, शिक्षक एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान लोगों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज रहा था।जिला स्कूल मैदान से शुरू हुई यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए टाउन हॉल स्थित शहीद स्मारक पहुंची। यात्रा के दौरान युवाओं और स्कूली बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

शहीद स्मारक पर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि
तिरंगा यात्रा के टाउन हॉल पहुंचने के बाद शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का समापन हुआ। यहां जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
डीएम अंशुल कुमार ने कहा- देश सबसे ऊपर
मौके पर पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसके साथ ही वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर जिले में तिरंगा यात्रा और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने आम लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि देश सबसे ऊपर है और राष्ट्रहित के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आना चाहिए।

SSP ने आम लोगों से की अभियान से जुड़ने की अपील
पूर्णिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने तिरंगा यात्रा में शामिल आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने अभियान में भाग लेने के लिए सभी को बधाई दी और लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी हर नागरिक का कर्तव्य है।

देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। हाथों में लहराते तिरंगे, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष ने लोगों में देशप्रेम का उत्साह भर दिया। स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी ने यात्रा को और आकर्षक बना दिया।हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने पूर्णिया में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें