इंस्टाग्राम का प्यार बना जिंदगी का आखिरी सफर, शादी के बाद मंदिर जा रही 19 साल की छात्रा की मौत

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार लाठ ब्यूरो पूर्णिया

पूर्णिया। करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत कब प्यार में बदल गई, दोनों को शायद इसका अंदाजा भी नहीं था। प्यार इतना बढ़ा कि परिवार की मर्जी के खिलाफ दोनों ने घर छोड़ दिया और पूर्णिया पहुंचकर शादी भी कर ली। लेकिन शादी के बाद शुरू हुआ यह सफर सोमवार को अचानक मौत पर जाकर थम गया।
मामला पूर्णिया शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित सिटी काली मंदिर के पास का है, जहां 19 वर्षीय छात्रा मनीषा कुमारी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया
परिवार ने कहीं और तय कर दी थी शादी
मृतका अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र के बटरबाड़ी निवासी नरेश यादव की बेटी थी और बीए पार्ट-1 में पढ़ती थी। उसके साथ मौजूद युवक अररिया के पलासी थाना क्षेत्र का रहने वाला और इंटर का छात्र बताया जा रहा है।युवक के मुताबिक, करीब एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ी तो दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। इसी बीच परिवार ने मनीषा की शादी कहीं और तय कर दी। इसके बाद दोनों ने घर छोड़ने का फैसला किया और अररिया से निकलकर पूर्णिया जंक्शन पहुंच गए।

स्टेशन पर सिंदूर, मंदिर की ओर कदम… फिर मौत
युवक के अनुसार, पूर्णिया जंक्शन पर ही उसने मनीषा की मांग में सिंदूर भरकर उससे शादी कर ली। दोनों ने रात स्टेशन पर बिताई।अगले दिन सोमवार शाम दोनों रामबाग से पैदल सिटी काली मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। मंदिर पहुंचने से पहले ही मनीषा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तेज चक्कर आया और वह सड़क किनारे बैठ गई।
युवक ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
शादी के बाद अचानक मौत ने खड़े किए सवाल
मनीषा की अचानक मौत से पूरा मामला रहस्यमय हो गया है। आखिर उसकी तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी? मौत की वजह क्या रही? फिलहाल इन सवालों का जवाब सामने नहीं आया है।जीएमसीएच टीओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।घटना की सूचना दोनों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें