कसबा प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा

SHARE:

कसबा (पूर्णिया)। कसबा प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए बच्चों ने लोगों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह पैदा किया। इसके बाद प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कसबा थाना परिसर में थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने तिरंगा फहराया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद छाया कुमारी ने ध्वजारोहण किया। मौके पर नगर परिषद के कर्मी, वार्ड प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।भाजपा नगर कार्यालय में नगर अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने तिरंगा फहराया। वहीं बीस सूत्री कार्यालय में अमरेन्द्र कुमार उर्फ बमबम ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

व्यापार मंडल परिसर में मिट्ठू चौरसिया ने झंडोत्तोलन किया। व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने राष्ट्रगान के दौरान तिरंगे को सलामी दी और देश की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की।मनरेगा कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मियों ने राष्ट्रगान गाया। बीआरसी परिसर में उदय राय ने तिरंगा फहराया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और बच्चों को देश के जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की बात कही।

स्वास्थ्य संस्थानों में भी मनाया गया राष्ट्रीय पर्व
कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. कृष्ण मोहन ने ध्वजारोहण किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने तिरंगे को सलामी देते हुए मरीजों की सेवा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। अस्पताल परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
मोदो साह महिला कॉलेज में प्राचार्य एन.के. गुप्ता ने तिरंगा फहराया। छात्राओं और शिक्षकों ने राष्ट्रगान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और देश के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।
निर्माणाधीन गंगा राम अस्पताल में विधायक ने फहराया तिरंगा
निर्माणाधीन गंगा राम अस्पताल परिसर में कसबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नितेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का पर्व हमें देश के लिए त्याग और बलिदान देने वाले वीरों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
राष्ट्रगान के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे
कसबा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। कई स्थानों पर मिठाइयां भी बांटी गईं। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे कसबा प्रखंड में सुबह से लेकर दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों और विभिन्न संगठनों में आयोजित कार्यक्रमों ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को और बढ़ा दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें