कसबा में सौरा नदी से महिला का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी गेरुआ घाट पुल के पास नदी में तैरता मिला करीब 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, हाथ पर गुदा है ‘मीरा देवी’ नाम

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो

कसबा (पूर्णिया)। कसबा थाना क्षेत्र के मोहानी पंचायत स्थित गेरुआ घाट के पास सौरा नदी से रविवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल देखा गया।जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण नदी के आसपास मौजूद थे।

इसी दौरान उनकी नजर नदी में तैर रहे एक महिला के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।

हाथ पर गुदा मिला ‘मीरा देवी’ नाम

पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र प्रथम दृष्टया करीब 45 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। महिला की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि, उसके हाथ पर ‘मीरा देवी’ नाम का टैटू/गोदना बना हुआ मिला है। पुलिस इसी निशान के आधार पर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

हत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस

शव बरामद होने के बाद पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है। महिला की मौत नदी में डूबने से हुई या उसके साथ किसी तरह की आपराधिक घटना हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला के बारे में जानकारी जुटाने के साथ-साथ पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि वह कहां की रहने वाली थी और नदी तक कैसे पहुंची।घटना की सूचना मिलने के बाद से गेरुआ घाट और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। नदी से अज्ञात महिला का शव मिलने से स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें