सुमित्रा चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णियां। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुधीर चौधरी की पत्नी सुमित्रा चौधरी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहर के वार्ड नंबर 10, मंगा उफरैल स्थित स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सुमित्रा चौधरी के सामाजिक जुड़ाव और धार्मिक विचारों को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया। मौके पर परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर संजय चौधरी, दीपक चौधरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत सुमित्रा चौधरी को श्रद्धांजलि दी।

 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संजय चौधरी ने कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में सबसे ऊपर होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में बच्चों को अपने माता-पिता की बातों और उनके संस्कारों का सम्मान करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।संजय चौधरी ने कहा कि उनकी मां धर्मपरायण महिला थीं और हमेशा समाज से उनका जुड़ाव रहा। उन्होंने परिवार को हमेशा अच्छे संस्कार और सामाजिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। परिवार के लोग आज भी उनके बताए मार्ग और आदर्शों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि मां की स्मृतियां परिवार के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगी। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी सुमित्रा चौधरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना एवं सम्मान व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पूर्णिया में 4.89 करोड़ रुपये की कथित कारोबारी धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार; अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस सदर एसडीपीओ प्रथम अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता कर दी गिरफ्तारी की जानकारी, पान मसाला, रजनीगंधा और तुलसी जर्दा की सप्लाई के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें