विश्वकर्मा पूजा को लेकर पूर्णिया में उत्साह चरम पर, भव्य पंडाल सजाने में जुटे लोग; आर्थिक मंदी से दुकानदार चिंतित

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ, पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया में विश्वकर्मा पूजा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, फैक्ट्रियों, दुकानों, गैराज और वाहन एजेंसियों में पूजा-अर्चना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पूजा को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए जगह-जगह पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। पंडालों की सजावट के साथ-साथ प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगे झंडे-पताकों से सजाने का काम भी चल रहा है।

 

शहर के टैक्सी स्टैंड के समीप विश्वकर्मा पूजा को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिल रही हैं। यहां उत्साहित लोग पूजा आयोजन को भव्य रूप देने में जुटे हुए हैं। पूजा पंडाल को आकर्षक बनाने के लिए सजावट का काम अंतिम चरण में पहुंच रहा है। कई स्थानों पर पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी तैयारी की जा रही है।विश्वकर्मा पूजा को लेकर विभिन्न प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का काम कराया जा रहा हैगैराज और दुकानों में रखे औजारों एवं मशीनों की सफाई की जा रही हैवहीं वाहनों की भी विशेष रूप से साफ-सफाई कर पूजा की तैयारी की जा रही हैविश्वकर्मा भगवान को मशीन, औजार और तकनीकी कार्य से जुड़े लोगों का आराध्य माना जाता है, इसलिए मैकेनिक, वाहन कारोबारी, गैराज संचालक, फैक्ट्री संचालक और अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों में पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है

आरएन साह चौक के आसपास विश्वकर्मा पूजा से संबंधित सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं। पूजा सामग्री, सजावटी सामान और अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि मंगलवार को हुई बारिश के कारण तैयारियों में कुछ परेशानी जरूर आई, लेकिन लोगों के उत्साह पर इसका खास असर नहीं पड़ा है। बारिश के बावजूद पंडाल निर्माण और सजावट का काम जारी है।

 

वहीं पूजा से संबंधित सामान बेचने वाले दुकानदारों के सामने इस बार आर्थिक मंदी की चिंता भी है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्षों में विश्वकर्मा पूजा से पहले ही अधिकांश सामान बिक जाता था। एक दुकानदार ने बताया कि हर साल वे 16 तारीख तक अपना पूरा माल बेचकर खत्म कर लेते थे, लेकिन इस बार अभी भी काफी सामान बचा हुआ है। दुकानदारों के अनुसार बाजार में ग्राहकों की खरीदारी पहले की तुलना में कम दिखाई दे रही है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।

 

इसके बावजूद दुकानदारों और पूजा आयोजकों को उम्मीद है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन बाजार में खरीदारी बढ़ेगी और लोग पूजा सामग्री के साथ-साथ सजावट एवं अन्य आवश्यक सामान की खरीदारी करेंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रही तैयारियों से विश्वकर्मा पूजा का माहौल बनने लगा है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें