बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोक की लहर

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ, पूर्णिया ब्यूरो | India Express News

पूर्णिया। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे अब्दुल जलील मस्तान का 12 सितंबर 2026 को दिल्ली स्थित एम्स में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में शोक की लहर है।

अब्दुल जलील मस्तान का राजनीतिक जीवन करीब चार दशक लंबा रहा। अमौर विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने छह बार जनता का प्रतिनिधित्व किया और सीमांचल की राजनीति में कांग्रेस के एक मजबूत और जमीनी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।

1985 में निर्दलीय विधायक बनने से हुई शुरुआत

मस्तान ने वर्ष 1985 में अमौर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पहला चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर पहली बार बिहार विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए और अमौर की राजनीति में उनका प्रभाव लगातार बढ़ता गया।

उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर कई चुनाव लड़े। वर्ष 1990 में वे दोबारा विधायक बने। वर्ष 1995 में उन्हें करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2000 में उन्होंने फिर विधानसभा में वापसी की। वर्ष 2005 में हुए दोनों विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने अमौर से जीत दर्ज की।

वर्ष 2010 में हार के बाद 2015 में उन्होंने शानदार वापसी की। कांग्रेस के टिकट पर अमौर से जीत हासिल करने के बाद उन्हें बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

2015 में बने कैबिनेट मंत्री

अब्दुल जलील मस्तान को उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई। उनके मंत्री रहते ही वर्ष 2016 में बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई। इस वजह से उनके राजनीतिक जीवन में मद्य निषेध विभाग का कार्यकाल विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

अब्दुल जलील मस्तान के निधन से सीमांचल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया। उनके लंबे राजनीतिक सफर और अमौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से उनके जुड़ाव को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पूर्णिया में 4.89 करोड़ रुपये की कथित कारोबारी धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार; अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस सदर एसडीपीओ प्रथम अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता कर दी गिरफ्तारी की जानकारी, पान मसाला, रजनीगंधा और तुलसी जर्दा की सप्लाई के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें