बसपा ने संगठन मजबूत करने की बनाई रणनीति, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो इंडिया एक्सप्रेस न्यूज

पूर्णियां। बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर शहर के टैक्सी स्टैंड स्थित बीआर अंबेडकर भवन में बसपा की जोन स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बसपा के बिहार-झारखंड केंद्रीय कमेटी के कोऑर्डिनेटर लालजी मेधांकर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक में पार्टी के संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की।बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि चुनावी तैयारियों से पहले संगठन को बूथ से लेकर लोकसभा स्तर तक मजबूत किया जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने और विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर विचार-विमर्श किया गया।

 

संगठन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में दो-दो प्रभारी बनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इससे लोकसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।बसपा के बिहार-झारखंड केंद्रीय कमेटी के कोऑर्डिनेटर लालजी मेधांकर ने कहा कि पार्टी लगातार संगठन की समीक्षा कर रही है। कार्यकर्ताओं को गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर तक लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से ही चुनावी मैदान में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

 

उन्होंने बताया कि आगामी 9 अक्टूबर को बसपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं में संगठन विस्तार और पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें