धर्मेंद्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो
पूर्णियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी को लेकर भाजपा कार्यालय पूर्णियां में पटना साहिब के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर अभियान की जानकारी दी।संवाददाता सम्मेलन में रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न प्रकार के सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत देश के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन के साथ की जाएगी। इसके बाद पूरे एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच सेवा कार्य किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों की सेवा और देश के विकास के लिए लगातार कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने दुनिया के मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आज भारत को वैश्विक स्तर पर नई प्रतिष्ठा मिली है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ग्लोबल लीडर के रूप में पहचान मिली है।
रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय भाजपा कार्यकर्ता इसे सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्य करना है।
उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसे व्यापक स्तर पर संचालित करने की तैयारी की जा रही है।भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के विकास और आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शुरू होने वाला यह अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा के माध्यम से समाज से जुड़ने का अवसर है। पार्टी कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे।
संवाददाता सम्मेलन के दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।








