306 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बनमनखी में डिलीवरी देने जा रहा था वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, गुलाबी थैली में तीन साबूदानी से बरामद हुई स्मैक

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ, पूर्णिया ब्यूरो।

पूर्णिया पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में के. हाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से कुल 306 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

 

 

पुलिस के अनुसार, के. हाट थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर एक युवक वाहन से उतरकर भागने लगा। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद गुलाबी रंग की थैली के अंदर तीन साबूदानी में छिपाकर रखी गई स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का कुल वजन 306 ग्राम बताया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी कथित रूप से बनमनखी में स्मैक की डिलीवरी देने के लिए जा रहा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को स्मैक की खेप कहां से मिली थी और इसे बनमनखी में किस व्यक्ति को पहुंचाया जाना था। तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

 

मामले को लेकर सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद मामले के उद्भेदन एवं कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा और तलाशी में उसके पास से 306 ग्राम स्मैक बरामद की।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है।

 

के. हाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि स्मैक तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें