पूर्णिया वृद्धाश्रम में ‘यथासंभव’ ने बांटी स्नेह की थाली, बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान

SHARE:

धर्मेन्द्र कु लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णियां। जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की मदद के उद्देश्य से काम कर रहे ‘यथासंभव’ संगठन की ओर से वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच ‘स्नेह की थाली’ का वितरण किया गया। संगठन के सदस्यों ने बुजुर्गों के बीच भोजन परोसकर उनके साथ समय बिताया और उनका हालचाल जाना। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और अपनापन देखने को मिला।कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक संजीव मिश्रा, कविता मिश्रा, अमर केसरी, विषेक वर्मा, रविंद्र शाह, शाहिद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच भोजन का वितरण किया।

 

जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार काम

संगठन के संस्थापक संजीव मिश्रा ने कहा कि ‘यथासंभव’ का उद्देश्य समाज के बेसहारा और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना है। संस्था अपनी क्षमता के अनुसार ऐसे लोगों की सहायता करती है, जिन्हें वास्तव में सहयोग की जरूरत है।उन्होंने कहा कि संगठन केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग कर रहा है। ऐसे बच्चों की पढ़ाई का खर्च संस्था द्वारा उठाया जाता है तथा संबंधित स्कूलों से बच्चों को 50 प्रतिशत तक की फीस में छूट दिलाने का प्रयास किया जाता है।

46 बच्चों की पढ़ाई में कर रही मदद

संजीव मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में संस्था की ओर से 46 जरूरतमंद एवं मेधावी बच्चों की पढ़ाई में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए संस्था लगातार प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है। इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई के लिए सहयोग उपलब्ध कराने को संस्था विशेष प्राथमिकता दे रही है।

 

सड़क किनारे रहने वाले बेसहारा लोगों तक भी पहुंचेगा भोजन

संजीव मिश्रा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर में सड़क किनारे रहने वाले बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों की भी मदद की जाएगी। संस्था ऐसे लोगों तक भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी, ताकि कोई जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न रहे।उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के सहयोग से सेवा के इस कार्य को और व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान संगठन के सदस्यों ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा, जरूरतमंदों को भोजन और गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग जैसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें