पूर्णिया में डाक विभाग का समीक्षा सह सम्मान समारोह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को मिला सम्मान

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ, पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया। पूर्णिया डाक प्रमंडल की ओर से गुरुवार को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, पूर्णिया में समीक्षा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डाक विभाग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों एवं अन्य डाक कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ विभागीय सेवाओं को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर के सहायक निदेशक संजय कुमार रहे। कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षक डाकघर, पूर्णिया डाक प्रमंडल नवीन कुमार के नेतृत्व में किया गया। समारोह में ASP (HQ) आशुतोष कुमार, डाक निरीक्षक संतोष कुमार, डाक निरीक्षक जहांगीर आलम एवं डाक निरीक्षक सनी राज सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

समारोह के दौरान ग्रामीण डाक सेवकों एवं अन्य कर्मियों के कार्यों तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं में प्रदर्शन की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों की सराहना करते हुए अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।DSS में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुकेश कुमार, पवन कुमार एवं प्रभास चंद्र झा को सम्मानित किया गया। वहीं CELC में अजय कुमार झा, एजाज अहमद एवं मो. मुजम्मिल हुसैन को पुरस्कार मिला।इसी तरह आधार सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आतिश कुमार, दीखुश कुमार एवं हर्ष आनंद को सम्मानित किया गया।

डाक सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

मुख्य अतिथि संजय कुमार ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डाक विभाग की सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में डाक कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कर्मियों से समर्पण, टीम भावना और बेहतर कार्य निष्पादन के साथ विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया।अधिकारियों ने कहा कि डाक विभाग अब केवल चिट्ठी और पार्सल तक सीमित नहीं है, बल्कि आधार, वित्तीय एवं अन्य नागरिक सेवाएं भी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। इन सेवाओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में कर्मियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया तथा भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डाक सेवाओं को अधिक प्रभावी, सरल और जनोन्मुखी बनाना रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें