पूर्णिया चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का संकल्प

SHARE:

पूर्णिया। पूर्णिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान चैंबर की नई कार्यकारिणी समिति का विधिवत गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में काम करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का संकल्प लिया।समारोह की शुरुआत चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य केजरीवाल के शपथ ग्रहण से हुई। इसके बाद  पारस जेजानी,  निर्मल जैन सहित कार्यकारिणी समिति के अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने भी पद और जिम्मेदारी की शपथ ली।शपथ ग्रहण समारोह में व्यापार जगत से जुड़े लोगों और चैंबर के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम पूर्णिया के व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से प्रशासन और सरकार के सामने रखेगी।

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य केजरीवाल ने कहा कि चैंबर की नई कार्यकारिणी की सबसे पहली प्राथमिकता व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को कारोबार के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिन्हें संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर काम किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को सुरक्षा और कारोबार से जुड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
आयकर और जीएसटी से जुड़ी समस्याओं पर भी होगा काम
अध्यक्ष आदित्य केजरीवाल ने कहा कि व्यापारियों को आयकर और जीएसटी से संबंधित कई तरह की परेशानियां आती हैं। नई कार्यकारिणी इन समस्याओं को संबंधित विभागों के सामने रखकर उनके निवारण की दिशा में पहल करेगी।उन्होंने कहा कि चैंबर केवल व्यापारियों की समस्याएं उठाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच एक मजबूत संवाद का माध्यम बनेगा।
नई कार्यकारिणी ने व्यापारियों के हित, बेहतर कारोबारी माहौल और पूर्णिया के व्यापारिक विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान व्यापारियों में नई टीम को लेकर उत्साह देखने को मिला।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें