पूर्णिया में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या कर फांसी देने का लगाया आरोप

SHARE:

पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के देवरी घाट के पास पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शहीदगंज निवासी नइम के रूप में हुई है।मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि नइम का गांव के ही पूर्व मुखिया से करीब एक एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है।

परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी थाना में सूचना दी गई थी और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी विवाद के चलते नइम की हत्या कर शव को फांसी का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर और बड़हरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मौत के कारणों और परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें