कबाड़ी दुकान में चोरी के तांबे का सामान बरामद, 21.750 किलो तांबा जब्त; दो गिरफ्तार

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी में पुलिस ने चोरी के तांबे के सामान की खरीद-बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सीमांचल इंटरप्राइजेज कबाड़ी दुकान में छापेमारी कर 21 किलो 750 ग्राम तांबे का तार और एसी पाइप बरामद किया। पुलिस ने मौके से कबाड़ी दुकान संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
डीएसपी सदर पूर्णिया अभिनव परासर ने प्रेस वार्ता में बताया कि 25 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलौरी के समीप एनएच-131ए के पश्चिमी लेन के पास स्थित सीमांचल इंटरप्राइजेज कबाड़ी दुकान में चोरी का तांबा लाकर खरीद-बिक्री की जा रही है।सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर दुकान की विधिवत घेराबंदी की गई और छापेमारी की गई।

21 किलो 750 ग्राम तांबा बरामद
छापेमारी के दौरान कबाड़ी दुकान से तांबे के तार और तांबे के एसी पाइप बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान का इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराया, जिसमें बोरा सहित कुल वजन 21 किलो 750 ग्राम पाया गया।पुलिस ने दुकान में मौजूद लोगों से बरामद सामान के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा। डीएसपी के अनुसार, दोनों आरोपी बरामद सामान से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके और पूछताछ के दौरान भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
कबाड़ी दुकान संचालक समेत दो गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने चोरी का सामान रखने और उसकी खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में मो. हबीब उर्फ बबलू, उम्र करीब 38 वर्ष, पिता मो. फरजन अली, निवासी रामघाट वार्ड नंबर-43, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, पूर्णिया, जो कबाड़ी दुकान का संचालक बताया गया है।दूसरा आरोपी जतन पाल, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता स्व. मनोरंजन पाल, निवासी खुश्कीबाग मिलन पाड़ा, वार्ड नंबर-41, सदर थाना क्षेत्र, पूर्णिया है।
पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी सदर अभिनव परासर ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद तांबे का सामान कहां से लाया गया था। साथ ही चोरी के सामान की खरीद-बिक्री के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद तांबा जिले में हुई किसी चोरी की घटना से संबंधित है या नहीं। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कई पुलिस पदाधिकारी रहे छापेमारी में शामिल
छापेमारी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजा बाबू, शत्रुघ्न कुमार, नितिन कुमार और जयप्रकाश यादव, सहायक अवर निरीक्षक परमजीत कुमार, उपेंद्र पाल और संजीव कुमार सहित मुफस्सिल थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले में अग्रतर अनुसंधान जारी है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें