कसबा में अकीदत और धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, निकला भव्य जुलूस

SHARE:

कसबा (पूर्णिया)। कसबा प्रखंड क्षेत्र में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस ईद-ए-मिलाद-उन-नबी बुधवार को पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल हुए।नगर परिषद क्षेत्र के दोगच्छी, कुल्ला खास, मुरादबाग, टिकिया टोली, देवधा, गढ़बनेली, पार्क टोली और बरेटा सहित विभिन्न इलाकों से जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग धार्मिक नारों के साथ अमन, शांति और भाईचारे की दुआ करते हुए आगे बढ़े।

मरीजों के बीच फल का वितरण
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर युवाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया। आयोजकों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत, जरूरतमंदों की मदद और आपसी भाईचारे का संदेश दिया था। इसी संदेश को ध्यान में रखते हुए मरीजों के बीच फल बांटे गए।
इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश
इस अवसर पर उलेमाओं और वक्ताओं ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने समाज से बुराइयों को दूर करने, सच्चाई, इंसाफ, समानता और इंसानियत को बढ़ावा देने का संदेश दिया।वक्ताओं ने कहा कि अमीर-गरीब, जाति और रंग के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी इंसानों के साथ समान व्यवहार करना और कमजोर, गरीब, अनाथ एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करना पैगंबर साहब की शिक्षाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, समाज में शांति कायम करने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद
जुलूस कसबा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे और पूरे जुलूस पर नजर रखी गई।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर कसबा क्षेत्र में दिनभर उत्साह और धार्मिक माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई देते हुए अमन, चैन और भाईचारे की दुआ की।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें