तिरंगे के रंग में रंगा कसबा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

SHARE:

कसबा, पूर्णिया। हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत बुधवार को कसबा में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी के नेतृत्व में कसबा प्रखंड कार्यालय से नेहरू चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूली बच्चों के साथ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।हाथों में तिरंगा लेकर जब बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकले तो पूरा कसबा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। स्कूली बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
तिरंगा यात्रा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उदय कुमार राय, प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पंचायत समिति सदस्य, बीस सूत्री अध्यक्ष सह नगर भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उर्फ बमबम, भाजपा नेता संजय मिर्धा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष एवं पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।

हर घर तिरंगा फहराने का संदेश
प्रखंड कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नेहरू चौक तक पहुंची। इस दौरान लोगों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है।

9 से 17 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम
बताया गया कि हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कसबा प्रखंड में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा के दौरान कसबा की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और उमंग भर दिया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें