सुहाग के घर में मातम! शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; दो मासूम बेटों की चीख से गूंजा घर

SHARE:

पूर्णिया। पूर्णिया शहर के कॉलेज रोड स्थित रेणु नगर की गली नंबर-3 में रविवार को रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई। आरोप है कि कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत पति राजकुमार ने अपनी शिक्षिका पत्नी शालिनी कुमारी को सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पूर्णिया ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। वारदात की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे दर्दनाक तस्वीर तब सामने आई, जब मां की मौत की खबर के बाद उनके दो मासूम बेटे बिलखते रह गए। घर में खुशियों की जगह चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया।
स्कूल में पढ़ाती थीं शालिनी, बैंक में नौकरी करते हैं पति
शालिनी कुमारी श्रीनगर प्रखंड के एक प्लस टू विद्यालय में शिक्षिका थीं। वहीं, उनके पति राजकुमार के मधुबनी स्थित एक कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत होने की जानकारी सामने आई है। दोनों पूर्णिया शहर के रेणु नगर में किराए के मकान में रह रहे थे।
एक गोली और खत्म हो गई जिंदगी
बताया जा रहा है कि रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गोली चलने की घटना हुई। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल शालिनी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

हत्या के बाद फरार पति की तलाश तेज
पत्नी की मौत के बाद आरोपी पति राजकुमार फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में गोली चली।
शालिनी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मधेपुरा में मायका, रानीगंज में ससुराल
शालिनी कुमारी का मायका मधेपुरा बताया गया है, जबकि उनका ससुराल अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर में है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचने लगे।
मामा बोले- आरोपी को मिले कड़ी सजा
शालिनी के मामा कुमार गौरीशंकर ने बताया कि उनकी भांजी रेणु नगर की गली नंबर-3 में किराए के मकान में रहती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि शालिनी के पति ने ही उन्हें गोली मारी और वारदात के बाद फरार हो गया।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद ही इस खौफनाक वारदात के पीछे की पूरी कहानी सामने आने की उम्मीद है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्रकारिता के पुरोधा कमल आनंद को भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्णिया प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, वक्ताओं ने कहा— निष्पक्ष पत्रकारिता के थे पर्याय, सीमांचल की आवाज़ को दी नई पहचान

राज्य

शहर चुनें