जिस घर में गूंजती थी बच्चों की किलकारी, वहीं चली गोली… पत्नी की मौत, पति फरार पूर्णिया में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत, 4 और 9 साल के मासूमों से छिना मां का साया

SHARE:

पूर्णिया। घरेलू विवाद कब खूनी वारदात में बदल जाए, इसका दर्दनाक उदाहरण पूर्णिया के रेनू नगर में देखने को मिला। खजांची हाट थाना क्षेत्र में रविवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली सीने में लगने से महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान शालिनी कुमारी के रूप में हुई है। वह श्रीनगर क्षेत्र में 10+2 शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। घटना के बाद आरोपी पति राजकुमार यादव मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह कोऑपरेटिव बैंक में पदस्थापित है।
घर में मौजूद थे दोनों बच्चे
घटना के समय शालिनी के दोनों बच्चे भी घर में मौजूद थे। एक की उम्र करीब 4 वर्ष, जबकि दूसरा बच्चा 9 वर्ष का बताया जा रहा है। जिस मां के साथ बच्चे कुछ देर पहले तक थे, उसकी आंखों के सामने ही जिंदगी खत्म हो गई।
गोली लगने के बाद परिजन और स्थानीय लोग शालिनी को आनन-फानन में जीएमसीएच लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही खजांची हाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था, जिसके बाद गोली मारने की बात सामने आई है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
एक गोली ने एक परिवार की दुनिया बदल दी—पति फरार है और दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें