पत्रकारिता के पुरोधा कमल आनंद को भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्णिया प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, वक्ताओं ने कहा— निष्पक्ष पत्रकारिता के थे पर्याय, सीमांचल की आवाज़ को दी नई पहचान

SHARE:

पूर्णिया।वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं सीमांचल की पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर रहे स्वर्गीय कमल आनंद की पुण्यतिथि पर गुरुवार को पूर्णिया प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कमल आनंद ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में पूर्णिया ही नहीं, बल्कि पूरे सीमांचल की समस्याओं, जनभावनाओं और सामाजिक सरोकारों को हमेशा प्रमुखता से उठाया। उनकी निर्भीक, निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में विशिष्ट पहचान दिलाई। वे सत्य और जनहित की पत्रकारिता के प्रतीक थे।वक्ताओं ने कहा कि कमल आनंद केवल एक वरिष्ठ पत्रकार नहीं थे, बल्कि युवा पत्रकारों के प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक और अभिभावक भी थे। उन्होंने पत्रकारिता को कभी व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज़ को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी खबरों और लेखों में निष्पक्षता, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनहित की भावना स्पष्ट दिखाई देती थी।वक्ताओं ने उनके सहकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान का भी उल्लेख किया। बताया गया कि वे लगातार 20 वर्षों तक को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रहे तथा सात वर्षों तक भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके अलावा सक्रिय पत्रकारिता के दौरान उन्होंने बिहार राज्य संवाददाता संघ के महासचिव के रूप में पत्रकारों के अधिकारों और हितों की मजबूती से आवाज़ उठाई।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कमल आनंद का जीवन, उनके आदर्श और उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता आने वाली पीढ़ियों के पत्रकारों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनके सिद्धांत और मूल्य पत्रकारिता की गरिमा को मजबूत करने का कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके बताए आदर्शों और मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।श्रद्धांजलि सभा में मोहित पंडित, धर्मेन्द्र लाठ, फुरकान अंसारी, आशीष, अमित सिंह, कृष्ण रंजन, गौतम वर्मा, दिलीप दीपक, पवन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें