डॉ. गौरव कुमार का एक्शन प्लान: जलालगढ़-बैसा सीमा पर खुला नया पुलिस चेक पोस्ट, अपराधियों और तस्करों पर कसेगा शिकंजा

SHARE:

जलालगढ़ (पूर्णिया)। अपराध नियंत्रण और अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर सदर एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पूर्णिया एसएसपी शौर्य सुमन के दिशा-निर्देश पर डॉ. गौरव कुमार ने गुरुवार को जलालगढ़ थाना क्षेत्र के बैसा सीमा पर नए पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन किया।

नए चेक पोस्ट पर 24 घंटे पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। डॉ. गौरव कुमार के निर्देश पर यहां नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा और संदिग्ध वाहनों के साथ अपराधियों एवं अवैध तस्करी से जुड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि जलालगढ़ के अलावा करियात एवं अररिया सीमा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी चेक पोस्टों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और समय-समय पर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल वाहन जांच तक सीमित नहीं रहेगी। मक्का, धान सहित अन्य अनाज के गोदामों, कबाड़खानों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की भी नियमित जांच की जाएगी, ताकि संदिग्ध गतिविधियों और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।डॉ. गौरव कुमार ने यह भी बताया कि एनएच-27 पर सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करेंगे तथा घायलों को शीघ्र नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद करेंगे।डॉ. गौरव कुमार की इस पहल से जलालगढ़-बैसा सीमा पर पुलिस की चौकसी और मजबूत हुई है। नए चेक पोस्ट के जरिए अपराधियों और तस्करों पर निगरानी के साथ-साथ एनएच-27 पर आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की दिशा में पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें