बलिया घाट पर सरकारी नाव का परिचालन शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

SHARE:

नवीन कुमार रूपौली
रुपौली (पूर्णिया)। कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रुपौली प्रखंड अंतर्गत कांप बलिया पंचायत के बलिया घाट पर प्रशासन ने सरकारी नाव का परिचालन शुरू करा दिया है। अंचल पदाधिकारी (सीओ) शिवानी सुरभि ने घाट का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त नाव की मरम्मत कराई और तत्काल आवागमन के लिए उसे चालू कराया।
बताया जाता है कि कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बलिया घाट पर आवागमन प्रभावित हो गया था। इससे आसपास के कई गांवों के लोगों के साथ-साथ किसानों को भी खेतों तक पहुंचने और खाद, बीज व अन्य कृषि सामग्री ले जाने में भारी परेशानी हो रही थी। मोटरसाइकिल के साथ नदी पार करना भी मुश्किल हो गया था।इस समस्या को लेकर कांप बलिया पंचायत के मुखिया पंकज यादव एवं ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से घाट का निरीक्षण कर शीघ्र सरकारी नाव की व्यवस्था करने की मांग की थी। मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीओ शिवानी सुरभि ने स्थल निरीक्षण किया और नाव की मरम्मत कराकर उसका परिचालन शुरू करा दिया।
सरकारी नाव चालू होने से बलिया घाट के रास्ते श्रीमाता, बैरिया, मेहंदी सहित आसपास के कई गांवों का संपर्क फिर से बहाल हो गया है। अब ग्रामीणों को दैनिक आवागमन, किसानों को खेती-बाड़ी के कार्य तथा कृषि सामग्री के परिवहन में काफी सुविधा मिल रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते नाव की व्यवस्था होने से बाढ़ के दौरान लोगों की परेशानियां काफी हद तक कम हो गई हैं। उन्होंने प्रशासन से जलस्तर बढ़ने की स्थिति में आगे भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

मिल्की मुसहरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 546 लीटर विदेशी शराब जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार एसडीपीओ-1 अभिनव पराशर ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा, ब्रेजा कार, पिकअप और बुलेट बाइक समेत दो मोबाइल जब्त

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें