कसबा के नए अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने संभाला पदभार, बोले—जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी होगा समाधान

SHARE:

पूर्णिया कसबा । कसबा प्रखंड के नए अंचलाधिकारी (सीओ) निशांत कुमार ने शुक्रवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर राजस्व अधिकारी हफीजुर्रहमान ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।पदभार संभालने के बाद अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने अंचल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों, राजस्व संबंधी कार्यों तथा आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पूरे किए जाएं।नवनियुक्त अंचलाधिकारी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंचल कार्यालय आने वाले किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और लोगों के कार्य नियमों के अनुरूप शीघ्रता से निष्पादित किए जाएं।उन्होंने सभी कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने, कार्यालय में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रवैया अपनाने की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें