प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार को भावभीनी विदाई, एसडीओ ने किया सम्मानित

SHARE:

रुपौली प्रखंड के फैसिलिटी भवन में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अरविंद कुमार के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे समारोह को भावुक बना दिया।
इस अवसर पर बीडीओ अरविंद कुमार को अंगवस्त्र, ज्ञान का प्रतीक कलम, डायरी एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रखंडवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रुपौली में कार्य करने का अनुभव उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।समारोह के मुख्य अतिथि धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनुपम कुमार एवं अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने अरविंद कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि अरविंद कुमार ने अपने कार्यकाल में प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रशासन की मिसाल कायम की।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रूपेश कुमार ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक शम्स तबरेज ने किया। समारोह में प्रखंड के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी, बीस सूत्री समिति के सदस्य, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।विदाई समारोह के दौरान तत्कालीन बीडीओ अरविंद कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी का प्रभार अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि को सौंप दिया। अंत में अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि, राजस्व अधिकारी अमित कुमार अमन सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावुक माहौल में अरविंद कुमार को विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें