1996 से कसबा में गणेश पूजा की परंपरा, 31वें वर्ष में पहुंचा महागणपति महोत्सव

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ, पूर्णिया ब्यूरो

कसबा में गणेश पूजा की शुरुआत वर्ष 1996 में बमबम साह के प्रयास से हुई थी। शुरुआती दौर में कई तरह की परेशानियों और चुनौतियों के बावजूद बमबम साह ने हिम्मत नहीं हारी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की परंपरा को लगातार आगे बढ़ाते रहे। उनके प्रयासों से शुरू हुई यह पूजा अब 31वें वर्ष में पहुंच गई है और महागणपति महोत्सव के रूप में भव्य आयोजन का रूप ले चुकी है।

 

कसबा के डॉ. बीपी साह ग्राउंड में आयोजित महागणपति महोत्सव सह श्री गणेश नवरात्र अनुष्ठान में तीसरे दिन बुधवार को भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की गई। बुधवार को गणेश जी का विशेष दिन होने के कारण पूजा पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा और बाल गणेश का दूध से अभिषेक करने के बाद दूर्वा, आका एवं पुष्प अभिषेक किया गया। पंडाल में स्थापित देवी-देवताओं का भी पुष्प अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सर्वतोभद्र वेदी, षोडश मातृका वेदी, सप्तघृत मातृका वेदी, नवग्रह वेदी और क्षेत्रपाल वेदी की विधिवत पूजा की गई।

बनारस के आचार्य पंडित ऋषु एवं आचार्य पंडित श्री रंजन शुक्ला के वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा पूजा परिसर भक्तिमय बना रहा। पूजा और आरती के बाद नवरात्र व्रतधारियों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए सेंधा नमक एवं पूर्ण निरामिष भोग-प्रसाद की व्यवस्था की गई।

समिति के संयोजक बमबम साह ने कहा कि वर्ष 1996 में शुरू हुई गणेश पूजा को लगातार आगे बढ़ाना आसान नहीं था। कई परेशानियों और चुनौतियों के बावजूद पूजा की परंपरा को जारी रखा गया। आज यह आयोजन 31वें वर्ष में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि समिति इस वर्ष की 31वीं वर्षगांठ को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रयासरत है।

 

महोत्सव को सफल बनाने में समिति के सहसंयोजक एस. कुमार रोहित्सव उर्फ पप्पू, अमित शाह, मुकेश यादव, विजय अग्रवाल, विकास नायक, विजय यादव, पप्पू चौरसिया, अध्यक्ष मुकेश मुकुल, महासचिव आमिर खान, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, अरुण चौरसिया, अभिषेक झा, सचिव दीपक मंडल, संयुक्त सचिव दीपक महतो, राहुल कुमार, सागर गुप्ता, रितेश साह, अप्पु साह एवं कोषाध्यक्ष प्रिंस शर्मा सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं।महोत्सव के दौरान कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांडिया-गरबा, लोकगाथा-पौराणिक नृत्य, महाआरती, नाट्य महोत्सव और मटका फोड़ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें