पूर्णिया में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के आवास-कार्यालय पर निगरानी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच तेज

SHARE:

धर्मेन्द्र कु लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के पूर्णिया स्थित सरकारी आवास और कार्यालय पर बुधवार को निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। इसके साथ ही पटना स्थित उनके आवास पर भी निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद भवन निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी हलचल देखी गई।

निगरानी विभाग के डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग की टीम ने पूर्णिया स्थित उनके सरकारी आवास एवं कार्यालय के अलावा पटना स्थित आवास पर भी एक साथ छापेमारी की।

डीएसपी के अनुसार, छापेमारी के दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इसमें कुछ कागजात के अलावा विभिन्न बैंकों के खातों और अन्य वित्तीय दस्तावेज से संबंधित जानकारी भी शामिल है। निगरानी विभाग की टीम इन दस्तावेजों को जब्त कर अपने साथ ले जा रही है। बरामद दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अधीक्षण अभियंता के पास कितनी संपत्ति है और उनकी घोषित आय के मुकाबले संपत्ति का अनुपात कितना है।

निगरानी विभाग की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने सरकारी आवास और कार्यालय में उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की। टीम ने वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े कागजात को भी खंगाला। बरामद दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी संतोष कुमार ने कहा कि फिलहाल छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों को जब्त कर उनकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आय से अधिक संपत्ति के संबंध में वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि बरामद दस्तावेजों और बैंक खातों से संबंधित जानकारी का मिलान संबंधित अधिकारी की आय और संपत्ति से किया जाएगा।

 

बताया गया कि करीब दो माह पहले सत्येंद्र कुमार चौधरी का स्थानांतरण पूर्णिया में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के पद पर हुआ था। पूर्णिया में पदभार संभालने के कुछ ही समय बाद निगरानी विभाग की ओर से उनके सरकारी आवास और कार्यालय के साथ पटना स्थित आवास पर कार्रवाई की गई है।निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा बरामद दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच तक पहुंच गया हैनिगरानी विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही यह सामने आएगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के संबंध में क्या तथ्य सामने आते हैं और अधीक्षण अभियंता की संपत्ति उनकी आय के अनुरूप है या नहीं।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें