महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक्शन में पुलिस, ध्रुव उद्यान पहुंचीं डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ; मनचलों को सख्त चेतावनी

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और शिक्षण संस्थानों के आसपास महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। इसी अभियान के तहत विशेष अपराध अनुसंधान शाखा की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने शहर के ध्रुव उद्यान का निरीक्षण किया।

 

 

डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ के साथ महिला थाना की पुलिसकर्मी, डायल-112 की टीम और पुलिस दीदी भी मौजूद थीं। पुलिस टीम के अचानक पार्क पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में हलचल दिखाई दी। डीएसपी ने पूरे पार्क का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पार्क में मौजूद छात्र-छात्राओं से सीधे बातचीत की।इस दौरान डीएसपी ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े कई जरूरी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने या कहीं जाने से पहले अपने माता-पिता अथवा अभिभावकों को इसकी जानकारी जरूर दें। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की।

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि

ध्रुव उद्यान का निरीक्षण करने के बाद डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला सुरक्षा को लेकर लगातार विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कोचिंग संस्थानों, कॉलेजों और पार्कों के आसपास पुलिस की निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके। पुलिस की टीमें ऐसे स्थानों पर लगातार भ्रमण कर रही हैं और जरूरत के अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

मनचलों को सख्त चेतावनी

डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़खानी या किसी भी तरह की अभद्रता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को परेशान करने या सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस विशेष निगरानी का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है।

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी पार्क, कॉलेज, कोचिंग संस्थान या सार्वजनिक स्थान पर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि, छेड़खानी या महिला से दुर्व्यवहार की घटना दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ध्रुव उद्यान में डीएसपी के इस निरीक्षण से एक बात साफ है कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अब सिर्फ शिकायत का इंतजार नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर खुद स्थिति का जायजा ले रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें