महावीर चौक में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 360 एमएल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

SHARE:

जुबेर आलम पूर्णिया

कसबा, पूर्णिया। शराब के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने कसबा नगर परिषद क्षेत्र के महावीर चौक, वार्ड नंबर-24 में छापेमारी कर 360 एमएल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मनीष कुमार, पिता गणेश चौधरी, निवासी महावीर चौक, वार्ड नंबर-24 के रूप में हुई है।

उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक राजकिशोर यादव ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि महावीर चौक क्षेत्र में एक युवक के पास अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना मिलने के बाद टीम ने मामले का सत्यापन किया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल छापेमारी की गई।
घर में छिपाकर रखी गई थी शराब
टीम ने जब युवक के घर पर छापेमारी की तो वहां से 360 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई। शराब बरामद होने के बाद टीम ने मनीष कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग की ओर से आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।अधिकारी ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए विभाग की टीम लगातार अलग-अलग इलाकों में निगरानी और छापेमारी कर रही है। अवैध शराब रखने, बेचने और तस्करी करने वालों के खिलाफ सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
लगातार चल रही छापेमारी
सहायक अवर निरीक्षक राजकिशोर यादव ने कहा कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग को जहां भी अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की सूचना मिलती है, वहां टीम द्वारा जांच और छापेमारी की जाती है।उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
ये अधिकारी रहे मौजूद
छापेमारी अभियान के दौरान मध्य निषेध विभाग के निरीक्षक हरिलाल राम, निरीक्षक सोमेश्वर त्रिपाठी, निरीक्षक सोनू कुमार सहित उत्पाद विभाग के सिपाही एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें