पूर्णिया में SBI की मुख्य शाखा में फर्जीवाड़े का खुलासा, डुप्लीकेट पासबुक के साथ एक गिरफ्तार

SHARE:

धर्मेन्द्र कु लाठ पूर्णिया ब्यूरो

पूर्णिया। शहर के SBI मुख्य शाखा में फर्जी पासबुक के जरिए बैंकिंग फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को डुप्लीकेट पासबुक और पासबुक से संबंधित फॉर्म के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार सहनी, पिता स्व. रामदेव सहनी, निवासी हवाई अड्डा बजरंगबली मंदिर के पास, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को के. हाट थाना क्षेत्र स्थित SBI मुख्य शाखा में राजेश कुमार सहनी द्वारा चुनापुर एरोड्राम, पूर्णिया निवासी शिवाशीष कुमार मिश्रा के बैंक खाते से संबंधित पासबुक में कथित रूप से गलत तरीके से फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही के. हाट थाना पुलिस की टीम SBI मुख्य शाखा पहुंची और मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने डुप्लीकेट पासबुक का फॉर्म एवं डुप्लीकेट पासबुक बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया। इसके बाद आरोपी राजेश कुमार सहनी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

सीमांचल में फर्जी पासबुक से निकासी का नया खेल!

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रथम अभिनव पाराशर ने प्रेस वार्ता में बताया कि सीमांचल के इलाके में पासबुक को एडिट अथवा डुप्लीकेट तरीके से तैयार कर बैंक काउंटर से राशि निकासी करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि फर्जी या डुप्लीकेट पासबुक के जरिए बैंक काउंटर तक पहुंचने की प्रक्रिया क्या थी और बैंकिंग प्रक्रिया में इसकी पहचान कैसे की गई। पुलिस इस पूरे मामले के तकनीकी एवं अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

बैंकिंग फर्जीवाड़े का नेटवर्क तो नहीं?

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है और क्या उसने इससे पहले भी इसी तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। पुलिस अन्य घटनाओं में उसकी संभावित संलिप्तता के बिंदु पर भी पूछताछ कर रही है।

मामले में के. हाट थाना कांड संख्या 387/26, दिनांक 01 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 340(2) एवं 62 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

छापेमारी टीम में शामिल रहे

कार्रवाई में के. हाट थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक बिलट पासवान, बीएसएपी/593 रविन्द्र कुमार, बीएसएपी/658 विपिन कुमार तथा के. हाट थाना की बाइक QRT टीम शामिल रही।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें