पूर्णिया: दहशत फैलाकर खुद को पॉपुलर करने की सनक में DIG चौक पर गोलीबारी, पांच गिरफ्तार क्राइम सीन रीक्रिएट कर पुलिस ने परखी सच्चाई, SSP डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस वार्ता में किया बड़ा खुलासा

SHARE:

पूर्णिया। शहर के बहुचर्चित DIG चौक गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने, अपना दबदबा कायम करने और खुद को पॉपुलर करने की सनक में गोलीबारी की थी।मामले की जानकारी देते हुए SSP डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
मामले के मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह पर पुलिस का दबाव लगातार बढ़ रहा था। पुलिस की कार्रवाई के बीच ऋषभ सिंह ने पूर्णिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। वहीं चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
क्राइम सीन रीक्रिएट कर परखी सच्चाई
घटना की वास्तविक परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि के लिए पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया। आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना के दौरान उनकी गतिविधियों और फायरिंग से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी ली गई।
एक बाइक, चार मोबाइल और एक कट्टा बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक बाइक, चार मोबाइल फोन और एक देशी कट्टा बरामद किया है। बरामद सामान को जांच का हिस्सा बनाते हुए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में इनका किस प्रकार इस्तेमाल किया गया था।
SSP डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस वार्ता में किया बड़ा खुलासा
SSP डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फायरिंग के पीछे दहशत फैलाने और अपना दबदबा कायम करने की मंशा सामने आई है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हथियार के स्रोत, घटना की पूरी योजना और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।SSP ने कहा कि पूर्णिया में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने और हथियार के बल पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें