महिला आयोग की सदस्य साधना देवी से मिले मुखिया प्रत्याशी विनीत कुमार, काझा पंचायत की महिलाओं की समस्याओं से कराया अवगत

SHARE:

पूर्णिया/के.नगर। काझा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी विनीत कुमार ने बिहार महिला आयोग की सदस्य श्रीमती साधना देवी से मुलाकात कर पंचायत क्षेत्र की महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और जरूरतों से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को महिला आयोग के समक्ष रखकर उनके समाधान की दिशा में पहल करने का आग्रह किया।विनीत कुमार ने बताया कि काझा पंचायत क्षेत्र में कई महिलाओं को सामाजिक एवं पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में उन्हें उचित मार्गदर्शन, सहायता और न्याय की आवश्यकता होती है। उन्होंने आयोग की सदस्य से महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

हरसंभव सहयोग का आश्वासन
बिहार महिला आयोग की सदस्य साधना देवी ने महिलाओं की समस्याओं को लेकर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र की किसी भी महिला को समस्या होने पर वह बिना किसी संकोच के अपनी बात महिला आयोग के समक्ष रख सकती हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आयोग हमेशा तत्पर है और जरूरत पड़ने पर महिलाएं उनसे संपर्क कर सकती हैं।
महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता पर जोर
साधना देवी के आश्वासन के बाद विनीत कुमार ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र की महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकार की ओर से उपलब्ध सहायता एवं योजनाओं की जानकारी दिलाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा।विनीत कुमार ने कहा कि महिला आयोग की सदस्य से हुई यह मुलाकात काझा पंचायत की महिलाओं की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें