कसबा में पहली बार लगा महिला आयोग का जनता दरबार, 4 मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

SHARE:

धर्मेन्द्र कु लाठ पूर्णिया ब्यूरो

कसबा (पूर्णिया)। कसबा में पहली बार राज्य महिला आयोग का जनता दरबार आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी समस्याएं और शिकायतें आयोग के समक्ष रखीं। भारतीय जनता पार्टी वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष बमबम साह की मांग पर रविवार को आर्य नगर हाट स्थित श्री विनायक भवन में आयोजित इस जनता दरबार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा रानी अपनी पूरी प्रशासनिक टीम के साथ पहुंचीं।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा रानी ने जदयू महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष शिल्पी सुमन, वन स्टॉप सेंटर की महिला पदाधिकारी कुसुम कुमारी, आयोग सदस्य साधना कुमारी, बमबम साह एवं पुलिस पदाधिकारी निशा कुमारी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

चार घंटे में 14 मामलों की सुनवाई

महिला आयोग का जनता दरबार लगाए जाने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं। करीब चार घंटे तक चले जनता दरबार में कुल 14 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से चार मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया।वहीं छह मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित पीड़ितों को मंगलवार को पूर्णिया सर्किट हाउस बुलाया गया है। जबकि अन्य गंभीर मामलों की सुनवाई और समाधान के लिए पीड़ितों को 26 अक्टूबर को पटना स्थित राज्य महिला आयोग के राजकीय कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।जनता दरबार के दौरान आयोग की अध्यक्ष एवं अधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

महिलाओं को स्थानीय स्तर पर मिला समस्या रखने का अवसर

कसबा में पहली बार महिला आयोग का जनता दरबार लगने से स्थानीय महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। महिलाओं का कहना था कि घरेलू विवाद, पारिवारिक समस्याओं और अन्य शिकायतों को लेकर उन्हें अब अपनी बात सीधे महिला आयोग के समक्ष रखने का अवसर मिला है।कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला उपाध्यक्ष मुकेश साह, नगर अध्यक्ष मुकेश मुकुल, प्रिंस शर्मा, दीपक मंडल, दयानंद मंडल, प्रकाश साह, विजय मांझी, प्रतिमा साह, गीता झा, लूसी रानी, प्रीति साह, किरण साह, स्मिता कुमारी, विशाखा मंगलम सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बमबम साह ने जताया आभार

कार्यक्रम की सफलता पर बमबम साह ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा रानी सहित पूरी प्रशासनिक टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि

कसबा में महिला आयोग का जनता दरबार लगने से क्षेत्र की महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णिया या पटना जाने की परेशानी से काफी राहत मिली है।उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कसबा में इस तरह के जनता दरबार आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाओं को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए प्रशासन तक सीधे पहुंचने का अवसर मिलता रहे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त पूर्णिया-अररिया हाईवे पर पीछा कर बिना नंबर की पिकअप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार; 1200 लीटर कफ सिरप बरामद

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें